राज्य के सभी जिलों ने शिक्षा परियोजना को पारा शिक्षकों की उपस्थिति सत्यापन रिपोर्ट भेजी- 8000 पारा शिक्षकों का बकाया मानदेय का भुगतान का रास्ता साफ

Share The News

राज्य के पारा शिक्षकों को बकाया मानदेय का भुगतान करने का रास्ता साफ हो गया है बुधवार को 20 जिलों ने पारा शिक्षकों की उपस्थिति की सत्यापन रिपोर्ट झारखंड शिक्षा परियोजना को भेज दी है। बता दें कि सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद ही शिक्षा परियोजना में पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गुरुवार को अधिकतर मानदेय भेज दिया जाएगा, शुक्रवार तक सभी जिलों के भुगतान हो जाने की संभावना है। गौरतलब है कि उपस्थिति नहीं बनाने वाले 8000 पारा शिक्षकों के मानदेय पर रोक लगा दी गई थी एवं सभी जिलों को उपस्थिति रिपोर्ट देने को कहा गया था ।


चुनाव के कारण रिपोर्ट भेजने में थोड़ा विलंब हो गया। जुलाई,अगस्त ,सितंबर के बकाया मानदेय के साथ ही साथ सभी शिक्षकों को अक्टूबर का मानदेय भी भेजा जाएगा। बता दें कि गुमला ,रामगढ़ ,पलामू व गिरिडीह से उपस्थिति को लेकर अभी तक कोई भी रिपोर्ट नहीं भेजी गई है ।

मोर्चा के संजय दुबे ने कहा है कि शिक्षकों को नियमित मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है वर्तमान में भी पारा शिक्षकों का अक्टूबर एवं नवंबर के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है जबकि दिसंबर समाप्त होने को है जिसके कारण पारा शिक्षकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *