23.01.2021 को साकची आमबागान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सामने कोचिंग संघ के लोगों ने 1 दिन का उपवास रखा था और अनशन पर बैठे थे जिसके बाद कोचिंग संस्थान मल्टीप्लेक्स सिनेमा घरों को कोविड-19 से मुक्त करने के लिए विधायक सरयू राय जी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।
विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य में संचालित कोचिंग संस्थान तथा मल्टीप्लेक्स सहित अन्य सिनेमाघरों को कोविड-19 से मुक्त कर खोलने का आदेश निर्गत करें जब बाजार विद्यालय और महाविद्यालय खुल गए हैं तो कोचिंग और सिनेमाघरों को भी खोलने में कोई विशेष नुकसान नहीं होगा कोविड-19 संरक्षण के उपयोग एवं नियंत्रणों को लागू करते हुए कोचिंग संस्थानों और सिनेमाघरों को खोलना चाहिए श्री राय ने कहा कि जनवरी से अभी तक झारखंड सरकार में कोई बैठक नहीं हुई है जिसके कारण दिसंबर के अंतिम सप्ताह में भारत सरकार द्वारा भेजे गए सुझावों पर यहां अमल नहीं हो सके है अगर इन सुझावों पर अमल हो सके तो झारखंड में कोचिंग संस्थान और सिनेमाघरों को खोलने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। उन्होंने अनुरोध किया है कि मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन एवं राहत के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक शीघ्र बुलायें और समुचित निर्णय लेकर लोगों को रोजगार शिक्षण एवं मनोरंजन उपलब्ध करने की दिशा में कोचिंग संस्थानों और सिनेमाघरोंश् को खोलने का निर्देश दें।
