नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के 125 वा जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर नेताजी के मूर्ति के समक्ष कल बंग समाज के लोगों ने 22.01.2021को 125 दिया जलाकर नमन किया

Share The News

सुभाष चन्द्र बोस के 125 वा जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर नेताजी के मूर्ति के समक्ष कल बंग समाज के लोगों ने 22.01.2021को 125 दिया जलाकर नमन किया और आज साकची स्थित आमबगान में कार्यक्रम भी रखा है।
11.00 बजे झण्डोत्तोलन होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के व्दारा नेताजी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करेंगे। अतिथियों को समिति के व्दारा
सम्मानित किया जाएगा। वहीं बंगबंधु संस्था की अपर्णा गुहा ने बताया कार्यक्रम को संयुक्त रूप से बंगाल क्लब, बंग बंधु संस्था, मिलानी, सबुज कल्याण संघ, अमल संघ, झारखंड बंगभासी समन्वय समिति, विवेकानंद मिलन संघ, टिम संघर्ष, ओल्ड फार्म एरिया दुर्गा पुजा कमिटी, न्यु फार्म एरिया दुर्गा पुजा कमिटी, गोविन्दपुर दुर्गा बाड़ी, सिविक्स एसोसिएशन , सोनारी तरूण संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजक समिति ने सभी आगंतुक से अनुरोध किया है कि मास्क, सेनिटाईजर, सामाजिक दुरी का पालन करेंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *