नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी का 125 वॉ जन्म दिवास समारोह का आयोजन बहुत ही धुम धाम के साथ मनाने का निर्णय संयुक्त रूप से आयोजन समिति के पदाधिकारीयो ने लिया है

Share The News

जमशेदपुर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी का 125 वॉ जन्म दिवास समारोह का आयोजन बहुत ही धुम धाम के साथ मनाने का निर्णय संयुक्त रूप से आयोजन समिति के पदाधिकारीयो ने लिया है। जिसमें दिनांक 22 जनवरी 2021 को संध्या 5.30 बजे से आमबगान स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा के समक्ष 125 दिया जलाया जाएगा तथा दिनांक 23 जनवरी 2021 को सुबह 11.00 बजे झण्डोत्तोलन होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के व्दारा नेताजी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करेंगे। अतिथियों को समिति के व्दारा
सम्मानित किया जाएगा। वहीं बंगबंधु संस्था की अपर्णा गुहा ने बताया कार्यक्रम को संयुक्त रूप से बंगाल क्लब, बंग बंधु संस्था, मिलानी, सबुज कल्याण संघ, अमल संघ, झारखंड बंगभासी समन्वय समिति, विवेकानंद मिलन संघ, टिम संघर्ष, ओल्ड फार्म एरिया दुर्गा पुजा कमिटी, न्यु फार्म एरिया दुर्गा पुजा कमिटी, गोविन्दपुर दुर्गा बाड़ी, सिविक्स एसोसिएशन , सोनारी तरूण संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजक समिति ने सभी आगंतुक से अनुरोध किया है कि मास्क, सेनिटाईजर, सामाजिक दुरी का पालन करेंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *