झारखंड में ठंड के कहर से फिलहाल राहत नज़र नहीं आ रही है | प्रदेश में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है|

Share The News

झारखंड में ठंड के कहर से फिलहाल राहत नज़र नहीं आ रही है | प्रदेश में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है| रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन में ये ताजा जानकारी दी गई है | हालांकि बाद के दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का भी अनुमान लगाया जा रहा है|

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है| खज से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो सकता जिसके कारण न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है| वहीं इसके बाद आने वाले दो दिनों में तापमान में वापस से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है|
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 22 से 24 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा लेकिन इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा| 25 और 26 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाये रहेंगे| बीते चौबीस घंटों के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा, सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 11.8 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया|
प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान
रांची : 14.6
जमशेदपुर : 15.0
चाईबासा : 13.8
बोकारो : 13.1
गिरिडीह : 11.6
दुमका : 13.8
डालटनगंज : 14.0
पाकुड़ : 13.8


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *