यूपी में हुई हिंसा के पीछे सिमी से जुड़े संगठन का हाथ

Share The News

नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में यूपी के लखनऊ समेत कई अन्य प्रदेश में जिला कई अन्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिंसा भड़काने की पटकथा प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े होने की बात सामने आई है ।

लखनऊ पुलिस ने सोमवार को इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए कहा कि संगठन के राज्य प्रमुख वसीम अहमद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने यह दावा किया है कि शामली मुजफ्फरनगर ,मेरठ ,लखनऊ ,आजमगढ़, गोंडा, वाराणसी आदि में (बीएफआई) पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने सक्रिय भूमिका निभाई है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि वसीम अहमद इंदिरा नगर में रहता है । गुरुवार को लखनऊ में परिवर्तन चौक के पास हुए हिंसक प्रदर्शन के अगले दिन 20 दिसंबर को पुलिस ने वसीम अहमद को गिरफ्तार किया था।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *