प्रधानाध्यापक से की जाएगी राशि की वसूली

Share The News

राज्य के 1233 स्कूलों के सोशल ऑडिट में कई विकास मद की राशि से अवैध निकासी का मामला सामने आया है । ऐसी राशि की वसूली स्कूल के प्रधानाध्यापक से की जाएगी। यह निर्देश शिक्षा परियोजना परिषद ने दिया है

साथ ही साथ यह स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निलंबित करने का निर्देश भी दिया गया है ।बता दें कि हजारीबाग के कटकमसांडी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूल विकास में ₹75000 मिले थे लेकिन इससे 25 हजार के बिल का पता नहीं है।

वही देवघर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरखी पहाड़ी में स्कूल में नामांकित छात्र छात्राओं से ज्यादा की पोशाक की राशि दी गई परंतु इस वित्तीय अनियमितता पर नामांकित 145 से अधिक छात्र छात्रों की राशि दी गई राशि की वसूली प्रधानाध्यापक से की जाएगी ।

गिरिडीह के जमुआ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय से भी पारा शिक्षकों को हटाने का निर्देश दिया गया है क्योंकि स्कूल में सोशल ऑडिट के दौरान शिक्षकों के अगले दिन की उपस्थिति दर्ज थी यहां के स्कूल का संचालन पारा शिक्षक करते हैं वहां पर मिड डे मिल की राशि में भी गबन की आशंका है ।

शिकारीपाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में फरवरी में 2 सप्ताह बच्चों की हाजिरी नही बनाई गयी और कहा गया की कागजात चोरी हो गई । संबंधित स्कूल के शिक्षक नियमित है तो शिक्षक निलंबित किए जाएंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *