बन्ना गुप्ता ने आवेदन के साथ जमा किया हथियार का लाइसेंस
दो से ज्यादा हथियार रखने के नियम में झारखंड के मंत्री ने उठाया कदम
तीसरा लाइसेंसी हथियार जमा करने के पूर्वी सिंहभूम डीसी को दी लिखित सूचना
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपना लाइसेंसी हथियार जमा करने के लिए पूर्वी सिंहभूम डीसी ऑफिस में आवेदन के साथ लाइसेंस जमा किया है सूत्रों के मुताबिक बन्ना गुप्ता के नाम से 3 लाइसेंसी हथियार थे इससे पूर्व भारत सरकार गृह मंत्रालय के आदेश के आलोक में पूर्व सिंहभूम के डीसी सूरज कुमार द्वारा दो से ज्यादा लाइसेंसी हथियार धारकों को चिन्हित करते हुए नोटिस दिया था इस कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री दो के अतिरिक्त हथियार को जमा करने के लिए लिखित रूप से पूर्वी सिंहभूम देसी और अम्र्स मजिस्ट्रेट को सूचना दी थी फिलहाल मंत्री श्री गुप्ता का लाइसेंसी हथियार बिस्टुपुर शास्त्रागृह ( एंटी डाॅ ) में जमा है। गौरतलब है कि इस नियम के अनुपालन करने के लिए झारखंड के पूर्व राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां ने उनकी लाइसेंसी बंदूक दुनाली और 48 जिंदा गोली जमा की थी।