टीकाकरण की तैयारी झारखंड से रांची व जमशेदपुर का चयन
एमजीएम मेडिकल लेने वाले 10 लोगों से बात करेंगे प्रधानमंत्री
जिले में 16 जनवरी को हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कम्युनिकेशन सेंटर खोला जाएगा इसके पहले इस सेंटर को एमजीएम अस्पताल परिसर में स्थित कोविड जांच केंद्र में खोलने की योजना थी लेकिन डीसी के निरीक्षण के दौरान वहां कई प्रकार की कमी मिली वही जगह कम होने के कारण कोरोना वैक्सीन के लिए बने नियम का पालन नहीं हो सकता था इस कारण वहां नहीं खोला जा सकता उसके बाद डीसी सहित अन्य पदाधिकारियों ने इसके लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां खोलने का निर्णय लिया गया इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री 10 लोगों से बात करेंगे झारखंड के 2 जिलों में रांची और जमशेदपुर का इसके चयन किया गया है।
इसके साथ ही सदर अस्पताल, बिरसानगर शहरी समुदाय, स्वास्थ्य केंद्र, टीएमएच, के साथ पोटका, पटमदा, बहरागोड़ा, व घाटशिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, का चयन वैक्सीनेशन के लिए किया गया है इस कार्यक्रम का देश भर में वेबकास्ट से सीधा प्रसारण होगा जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयनित 8 केंद्रों पर भी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी ताकि सभी लोग प्रधानमंत्री को सीधा सुन सकें जिसमें जिला कुष्ठ विभाग परिसर में बन रहे रीजनल वैक्सीन स्टोर को भी देखा उसे भी तैयार करने का निर्देश दिया।
क्षेत्रीय औषधि केंद्र का निरीक्षण कर कोविड वैक्सीनेशन के स्टोरेज हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कोविड-19 वैक्सिनेशन को लेकर बेहतर कार्य योजना तैयार कर वैक्सिनेशन की प्रक्रिया को सुदृढ़ एवं सुचारू रूप संचालन करने हेतु डीसी सूरज कुमार ने आवश्यक निर्देश दिया।