रेलवे में निकली बंपर भर्ती

Share The News

रेलवे की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। बता दें कि यह वेकेंसी ईस्ट कोस्ट रेलवे ,दक्षिण रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं आरआरसी उत्तर रेलवे द्वारा निकाली गई है ।


आरआरसी पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के अंतर्गत अप्रेंटिसशिप की भर्ती की अधिसूचना जारी की है इसमें लगभग 6000 से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं।इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2019 शाम 5:00 बजे तक है।


दक्षिण रेलवे में नौकरी करने का बेहतरीन मौका है इसमें 3000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।


ईस्ट कोस्ट रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के तहत 1000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है।इच्छुक उम्मीदवार 6 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *