झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सहायक लोक अभियोजक(एपीपी) की मुख्य परीक्षा 5 जनवरी से 9 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।

इसमें प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा होगी तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी । बता दे कि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं ।

जिन विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होगा या एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती होती है तो वह 4 जनवरी से पूर्व आयोग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। राज्य में एपीपी की कुल 143 पदों पर नियुक्ति की जानी है जिसमें 73 पद अनारक्षित है व 16 पद एससी, 42 पद एसटी और 7 पद बीसी वन व पांच पद बीसी टू के हैं।