21 अक्टूबर को साकची एसबीआई अकाउंट से केनरा बैंक के खाते में ट्रांसफर की गई थी राशि।

Share The News

21 अक्टूबर को साकची एसबीआई अकाउंट से केनरा बैंक के खाते में ट्रांसफर की गई थी राशि।
परसुडीह सरजामदा जानीगोडा निवासी प्यारी कच्छप के बैंक खाते से ₹900000 की निकासी कर ली गई है। वाह निकासी जिस चेक के माध्यम से की गई है उससे उन्होंने जारी किया ही नहीं है। उस नंबर का चेक अभी उनके पास है। प्यारी कच्छप ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। प्यारी कच्छप के अनुसार एसबीआई की साक्षी शाखा में पति पूर्ण प्रसाद हीरो के नाम से उनका जॉइंट खाता है। बुधवार को पासबुक अपडेट कराने पर 21 अक्टूबर को ₹900000 निकासी का पता चला। या निकासी 992813 नंबर चेक से की गई है जबकि वह चेक अब भी उनके पास है जानकारी मिलने पर बैंक प्रबंधन ने भी जांच शुरू कर दी है।
जांच में यह बात सामने आई है कि फर्जी चेक और हस्ताक्षर बनाकर साइबर चोरों ने केनरा बैंक के खाता धारी सुपर्णा हालदर की खाता 2514101010265 में रुपए ट्रांसफर किए हैं। प्यारी कच्छप ने रुपए की अवैध निकासी में बैंक कर्मियों पर शक जताया है। उनके अनुसार बैंक कर्मचारी की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। साइबर पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज अन्य जानकारी मांगी जिस खाते में रुपए ट्रांसफर किए गए हैं उस खाते से लिंक मोबाइल नंबर को भी पुलिस ट्रेस कर रही है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *