साकची पुरानी कोर्ट के पास पार्किंग को लेकर हुआ विवाद।। अधिवक्ताओं ने ठेकेदार को पीटा और हंगामा किया और 1 घंटे सड़क जाम भी रहा।

Share The News

साकची पुरानी कोर्ट के पास पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

अधिवक्ताओं ने ठेकेदार को पीटा और हंगामा किया और 1 घंटे सड़क जाम भी रहा।

साकची पुरानी कोर्ट के पास गुरुवार शाम पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद अधिवक्ताओं मैं पूर्व पार्किंग ठेकेदार शिबू सिंह की पिटाई कर दी शिव सिंह की पिटाई की सूचना पर उसके सहयोगी पहुंचे लेकिन अधिवक्ताओं के गुस्से को देख कर भाग निकले आप। आक्रोशित लोगों ने 1 घंटे तक सड़क जाम रखा हंगामे की सूचना पर बिस्टुपुर और साकची पुलिस पहुंची.  अधिवक्ता पुराने कोर्ट के सामने मेन रोड पर वाहनों का पार्किंग शुल्क नहीं वसूलने की मांग कर रहे थे जिला बार एसोसिएशन के कमेटी मेंबर श्री राम दुबे ने आरोप लगाया कि शिबू सिंह द्वारा अवैध रूप से पार्किंग वसूली की जाती है।
पार्किंग को लेकर शिबू को गाली गलौज करने का आरोप भी लगाया गया है।
जिला बार एसोसिएशन की कमिटी मेंबर श्री राम दुबे ने बताया कि शिबू पुराने कोर्ट के पास पार्किंग देखता है और पुराने कोर्ट के पास
अधिवक्ता वाहन की पार्किंग करते हैं। कुछ दिन पहले पार्किंग कर्मचारी ने एक अधिवक्ता का वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया इसकी शिकायत थाने में कराई गई है गुरुवार को शिबू सिंह पहुंचा और पार्किंग को लेकर गाली गलौज करने लगा मना करने पर वह मारपीट पर उतर आया। और शिबू सिंह के सहयोगी हथियार लेकर वहां पहुंचे थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *