जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में जियो फाइबर कपंनी की ओर से इंटरनशीप प्रोग्राम का आयोजन

Share The News

आज दिनांक 20/12/2019 को जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में जियो फाइबर कपंनी की ओर से इंटरनशीप प्रोग्राम का आयोजन किया गया ।

कोल्हान विश्वविद्यालय से कॉडिनेटर वोकेशनल सेल से डा० संजीव आनन्द एवं वर्कर्स महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डा० पी० के० पाणि, कॉडिनेटर वोकेशनल वर्कर्स महाविद्यालय के अनिल चन्द्र पाठक के द्वारा इंटरनशीप प्रोग्राम की शुरूआत की गई ।

जियो फाइबर कंपनी की ओर से एच०आर० हेड निशीकांत ने कंपनी के बारे मे छात्रों को बताया गया । इंटरनशीप प्रोग्राम में कोल्हान विश्वविद्यालय से वर्कर्स महाविद्यालय, का-ओपरेटिव महाविद्यालय, ग्रेजुएट महाविद्यालय और वीमेंस महाविद्यालय के बी०बी०ए और बी०सी०ए के 132 छात्रों ने भाग लिया ।

डा० संजीव आनन्द ने छात्रों को इंटरनशीप प्रोग्राम के अहमियत बारे मे समझाया, और कहा की अगर छात्र चाहे तो रिलायंस कंपनी की तरह वो भी दुनिया अपनी मुट्ठी में कर सकते हैं।


विभिन्न महाविद्यालय से उपस्थित शिक्षक प्रो० अमित कुमार, प्रो० संदीप कुमार, प्रो० विवेक कु० सिहं, प्रो० सोमनाथ पाडे़या, प्रो० केया बनर्जी, प्रो० मेघा कुमारी, प्रो० शाइस्ता जाबिन, प्रो० के० ईश्वर राव, प्रो० रितेश कु० ठाकुर, प्रो० श्वेता प्रसाद, प्रो० शारदा कुमारी ।


विभिन्न महाविद्यालय से 132 छात्रों ने इंटरनशीप प्रोग्राम मे भाग लिया एवं 63 छात्रों को शॉर्ट लिस्ट किया गया जिनमे से 30 छात्रों को आफर लेटर दिया जायेगा ।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *