28 साल बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए)के बैचमेट बनेंगे तीन सेनाओं के प्रमुख

Share The News

28 साल बाद एनडीए के 3 बैचमेट सेना के प्रमुख बनने जा रहे हैं । एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया और नौसेना अध्यक्ष कर्मवीर सिंह एवं 13 के सेना प्रमुख बनने जा रहे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने 1976 में एनडीए का 56 वां एनडीए का 56 वां कोर्स एक साथ किया था।

बता दें कि यह भारतीय सेना के इतिहास में दूसरी बार है जब तीनों सेना के प्रमुख एनडीए के 1976 बैच के कैडेट होंगे। इससे पहले 1991 में तत्कालीन थल सेना प्रमुख फ्रांसिस रोड्रिग्स ,नौसेना प्रमुख एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास और एयर चीफ मार्शल निर्मल चंद्र सूरी ने तीनों सेनाओं का नेतृत्व किया था ।

इन तीनों ने भी एनडीए का कोर्स एक साथ किया था। बता दे कि तीनों के पिता वायु सेना में थे , 31 दिसंबर को सेना प्रमुख का पद संभालने जा रहे नरवाणे के पिता मुकुंद नरवाणे वायुसेना की लॉजिस्टिक ब्रांड के रिटायर्ड अधिकारी है, वही नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मवीर के पिता गुरमीत सिंह विंग कमांडर रह चुके हैं ,जबकि एयर चीफ मार्शल आरके भदौरिया के पिता सूरजपाल सिंह भदौरिया भी वायु सेना में मास्टर वारंट अधिकारी थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *