झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक परीक्षा 2020 का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान गणित एक- एक प्रश्न पत्र जारी किया गया है । यह वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध हैं।

बता दें कि सामाजिक विज्ञान के विषय में इतिहास, भूगोल ,नागरिक शास्त्र से 20-20 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे । सभी विषयों की लिखित परीक्षा 80-80 अंको का होगा।सभी विषयों में 20 अंको का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर जैक द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप किया जाएगा।