चाईबासा महिला कॉलेज में पीजी के लिए हिंदी में इतिहास विषय को मिली स्वीकृति

Share The News

कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की एक बैठक हुई जिसमें महिला कॉलेज चाईबासा में इतिहास एवं हिंदी में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की बात की गई है ।


पहले सत्र के लिए इतिहास एवं हिंदी में पीजी की पढ़ाई के लिए 80-80 सीट निर्धारित किए गए हैं तत्काल इसे स्वीकृति दे दी गई है इसके अतिरिक्त टीआरएल विभाग की ओर से एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें कि कुलपति ने सभी एचओडी को निर्देश दिया कि जनरल का प्रकाशन करें।

कुलपति ने सभी विभाग को संगोष्ठी ,कार्यशाला, कवि गोष्ठी व अन्य कार्यक्रम लगातार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में नई ऊर्जा नई सोच के साथ अध्ययन और गुणवत्ता के साथ शोध पर भी जोर दिया जाए । बता दें कि इस बैठक में पीएचडी में प्री रिसर्च टेस्ट पर भी चर्चा की गई जिसमें कहा गया

कि 15 जनवरी तक यूजीसी नियमावली का अध्ययन कर आवेदन सौंपेंगे। 15 दिनों में परिणाम भी इसका प्रकाशन कर दिया जाएगा आपको बता दें कि पीजीआई की अधिसूचना जारी होने के 1 माह के भीतर शोधार्थी को अपना पंजीकृत आवेदन देना होगा 2 माह में डीआरसी करानी होंगी आवेदन प्राप्त होने के 3 माह के अंदर विश्वविद्यालय निबंधन कार्य को पूरा करना होगा।

इस प्रकार पूरे पीएचडी शोध कार्यक्रम में समय बद्ध करने का निर्णय भी लिया गया है।
इस बैठक में डीएसडब्लयू सी के रमन , साइंस डीन डॉ रविंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *