हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से आयोजित बैठक में गैस एजेंसी संचालकों को इजी कार्ड के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है । बता दें कि एचपी ने कई शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत पहले ही कर दी है।

एचपी के अधिकारियों ने बताया है उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाता । लेकिन इस गैस कार्ड से यह समस्या का समाधान हो जाएगा । कर्मचारी का मोबाइल जीपीएस से कनेक्ट होगा और इससे पता चल सकेगा कि सिलेंडर की आपूर्ति और कहां की गई है ।

इस कार्ड के लिए उपभोक्ताओं को ₹30 का भुगतान करना होगा एवं यह बैंक खाते और आधार कार्ड से लिंक होगा इसकी मदद से उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं ।

बता दें कि इस ईजी गैस कार्ड की बुकिंग होने के बाद एजेंसी का कर्मचारी सिलेंडर लेकर उपभोक्ता के घर पहुंचेगा ,कर्मचारी के पास एक स्मार्टफोन होगा जो स्वाइप मशीन से जुड़ा होगा

उपभोक्ता नगदी के अलावा डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर पाएंगे। इस फोन पर एक मैसेज आएगा जिससे यह दर्ज होगा कि इस इलाके में इस उपभोक्ता को सिलेंडर की डिलीवरी कर दी गई है।