डीडीए पोर्टल की शुरुआत के पहले दिन ही 10,000 से अधिक लोगों ने किया आवेदन

Share The News

दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के लिए सोमवार मालिकाना हक के लिए सोमवार से डीडीए पोर्टल की शुरुआत की गई । पहले ही दिन इस पोर्टल पर 10,000 से अधिक लोगों ने खुद को पंजीकृत कराया है।

डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में लगभग 40,00000 लोग अनधिकृत कॉलोनी में रह रहे हैं । सभी संपत्तियों का मालिकाना हक दिया जाना है उन्होंने बताया कि हमारी ओर से अधिक से अधिक सहायता दी जाने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में दिल्ली में 25 सहायता केंद्र कार्य कर रहे हैं जिन पर लोग जाकर अपना दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं डीडीए की ओर से 17 सौ से अधिक कॉलोनियों की बाउंड्री कर ली गई है और लगभग 1,243 कॉलोनियों के नक्शे ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *