कक्षा के कमी से पढ़ाई प्रभावित ,छात्रों ने तोड़ा ऑडिटोरियम का ताला

Share The News

विश्वविद्यालय छात्र संघ एवं पीजी विभाग के विद्यार्थियों ने सोमवार को कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती से मिलकर अपनी समस्याओं का मांग पत्र सौंपा। विद्यार्थियों ने कहा कि कक्षा में जगह नहीं होने के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।

इसलिए उन्होने सी ब्लॉक के ऑडिटोरियम खोलने की मांग की परंतु कुलपति ने हैंड अोवर नहीं मिलने की बात कही तो उन्होंने ऑडिटोरियम का ताला तोड़ दिया। इसमें स्नातकोत्तर इतिहास व विभिन्न विभाग के विद्यार्थी शामिल थे।

छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड ने कहा शिक्षकों की मांग लंबे समय से चल रही है परंतु विश्वविद्यालय की तरफ से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इसलिए इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को मंथन करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो छात्र हित की बातों को लेकर हम आंदोलन करेंगे । इसमें टाटा कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु रावत, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनजीत सांसद, घनश्याम एवं प्रियंका समेत सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *