मुख्य सचिव डीके तिवारी ने कहा- 2021 की जनगणना ऐप के माध्यम से की जाएगी

Share The News

सोमवार को मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक की गई जिसमें उन्होंने यह बताया कि देश में 2021 में जनगणना होनी है।


इस बार जनगणना का कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से होगा। उन्होंने यह भी बताया कि वही जरूरत के अनुसार से कागज पर भी यह कार्य किया जाएगा । झारखंड के तीन शहर दुमका सराइकेला- खरसावां और धनबाद में ऐप के माध्यम से टेस्टिंग सफल हो चुकी है ।

इसमें बताया गया कि जनगणना में कोई भी व्यक्ति अपनी स्वपोषी तरीके से भी अपना नाम लिखवा सकेंगे। मुख्य सचिव ने हर स्तर पर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने एवं कार्य को पूर्ण करने के लिए जनगणना निदेशक को डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने का निर्देश दिया है।

इधर शिक्षा विभाग की ओर से यह सुझाव दिया गया है कि यह कार्य गर्मियों की छुट्टियों में कराया जाए इससे पढ़ाई बाधित नहीं होगी और कार्य भी हो जाएगा। साथ ही साथ ही यह भी बताया गया कि एकल शिक्षक वाले स्कूलों के शिक्षकों को जनगणना कार्य में नहीं लगाने का भी आदेश दिया है ।

यह बता दें कि जन गणना का कार्य दो चरणों में होगा । कार्यक्रम के अनुसार जनगणना कार्य 2020 के जनवरी से शुरू होकर मार्च 2021 तक चलेगा पहले चरण में निशान लगाकर घरों की गणना की जाएगी।

यह कार्य अप्रैल से सितंबर 2020 के बीच में होगा उसके बाद रिवीजन का कार्य 1 मार्च से 5 मार्च 2021 तक चलेगा । इस बैठक में आयुक्त सुखदेव सिंह, प्रवीण टोप्पो ,अमिताभ कौशल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *