झारखंड में सरकारी और प्राइवेट नौकरी में अब होगा नया नियम और नया रिजर्वेशन

Share The News

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी नौकरी में एससी-एसटी एवं ओबीसी को आरक्षण बढ़ाने संदर्भ में बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही टीम गठित की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा  शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने तथा 4 मेडिकल कॉलेजों के नाम को शहीदों के नाम पर रखने व मुंडारी एवं कुरान भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति परिभाषित की जाएगी इसके साथ ही निजी क्षेत्रों में  75% नौकरियां स्थानीय को दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि राज्य में 5 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को वापस लाया गया है एवं उन्होंने उन्हें राज्य में  ही रोजगार देने के लिए तीन योजना शुरू की की गई है एवं  लॉकडाउन के दौरान सभी मजदूरों के बैंक खातों से लगभग 25 करोड रुपए की सहायता राशि हस्तान्तरित की गई है। एवं वित्तीय वर्ष 2020 21 में मनरेगा के अंतर्गत राज्य में 10 करोड़ मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तीन 3578 करोड़ का प्रावधान किया गया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *