स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 70 मिनट तक के अपने संशोधन में उन्होंने आने वाले कुछ महीनों में विभिन्न विभागों के दर्जनों पद पर होने वाले भर्तियों के बारे में बताया है । उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षक नियमावली में बदलाव किए जा रहे हैं एवं नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा के लिए ईपीएफ (भविष्य निधि )का लाभ दिया जाएगा । असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए नई नियमावली में संशोधन की जाएगी एवं राज्य के सभी पंचायतो में 1-1 हाई स्कूलों की स्थापना की जाएगी जिसमें लगभग 34 हजार शिक्षकों के लिए के पद सृजित किए जाएंगे एवं इस पर जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।