जेपीएससी द्वारा 19 जनवरी 2019 को 637 सहायक अभियंता की नियुक्ति के लिए परीक्षा हुई थी परंतु राज्य सरकार द्वारा क्वालीफाइंग मार्क्स अब तक तय नहीं होने के कारण इनकी नियुक्ति नहीं हो रही है । हालांकि ईडब्ल्यूएस के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स संबंधित दिशा-निर्देश मांगे गए थे परंतु कार्मिक विभाग में इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। इस 637 पदों में सिविल इंजीनियर के 228 पद,जल संसाधन विभाग में सिविल इंजीनियर के 288 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के 84 पद, पेयजल व स्वच्छता विभाग के सिविल इंजीनियर के 26 पद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में मैकेनिकल इंजीनियर के 11 पद है।
637 पदों में से अनारक्षित के लिए 329 पद, एसटी के लिए 141, एससी के लिए 33 पद, bc1 के लिए 38 एवं बीसी2 के लिए 35 पद तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 61 पद आरक्षित है.