झारखंड में जल्द ही प्राथमिक विद्यालय में संताल, कुरुख, हो भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दी जाएगी । बता दें कि राज्य सरकार की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही है राज्य के 34000 प्राथमिक विद्यालयों में इन भाषाओं से संबंधित शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।

केंद्र सरकार के 1957 के प्रावधान में पांचवी तथा छठी अनुसूची वाले क्षेत्रों में किए गए प्रावधान का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस प्रावधान के अंतर्गत सभी राज्यों के स्थानीय भाषाओं की पढ़ाई उनके इलाके में अनिवार्य कर दी जाएगी,जो पांचवी अथवा छठी अनुसूची के अंतर्गत आते हैं।