राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को कोरोना जागरूकता और वॉश इन स्कूल में 15 जुलाई तक ट्रेनिंग लेनी थी परंतु राज्य सरकार द्वारा इसकी तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है । बता दें कि 80% शिक्षकों ने ट्रेनिंग ले ली है जबकि वॉश इन स्कूल में 59% शिक्षक प्रशिक्षित हो चुके हैं। शिक्षक स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ बच्चे मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रेनिंग ले सकते हैं । इसमें शिक्षकों को कोरोना से संबंधित जानकारी, रोकथाम के सुरक्षात्मक उपाय , लक्षण तथा स्कूलों में स्वच्छता रखने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

बता दें कि इसमें ऑनलाइन पाठ पढ़ा कर उनसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे जिसका उत्तर शिक्षकों को देना होगा जो ऑनलाइन सवालों का सही जवाब दे पाएंगे उन्हें ही सर्टिफिकेट मिलेगा जो शिक्षक इस परीक्षा में पास नहीं करेंगे उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा एवं स्कूल खुलने के बाद भी उन्हें स्कूल आने नहीं दिया जाएगा।