सरयू राय ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा उसके पूर्व उन्होंने कहा कि मुझे तो पहले ही बर्खास्त कर देना चाहिए था मुख्यमंत्री को लेकिन उन्होंने नहीं किया, मैंने 17 नवंबर को फैक्स के माध्यम से इस्तीफा सौंप दिया था।

लेकिन उसे स्वीकार भी नहीं किया गया इसलिए मुझे आज सशरीर उपस्थित होकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपना पड़ा, श्री राय ने यह भी कहा कि मैं बड़बोला वाली बात कहना नहीं चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर पूर्वी में मतदाताओं ने उनके ऊपर जो विश्वास और आस्था जगाया है

उस पर वह खरा उतरेंगे चाहे वह चुनाव जीते या हारे लेकिन उनके पक्ष में अधिकांश लोगों ने मतदान किया ,वह हर समय उनके लिए खड़े रहेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में रिजल्ट 23 दिसंबर को यह जरूर बताएगा कि भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री के कार्य से झारखंड की जनता कितनी खुश है, उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को 20 का आंकड़ा पार करने में भी काफी कठिनाई होगी क्योंकि झारखंड की जनता इस सरकार से नाखुश है