23 दिसंबर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में सबसे पहले बहरागोडा विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा मतदान केंद्र की संख्या कम होने के कारण 19 राउंड में ही उसका परिणाम आ जाएगा ।

जबकि सबसे अंत में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का परिणाम जारी होगा क्योंकि पश्चिम विधानसभा में 21 राउंड में गिनती पूरी होगी । विधानसभा चुनाव में भी वैसी ही व्यवस्था रहेगी ।

जैसे लोकसभा चुनाव में मतगणना के समय थी। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है और प्रत्येक टेबल पर मतगणना सहायक और मतगणना पर्यवेक्षक व माइक्रो ऑब्जर्वर को नियुक्त किया जा रहा है।
