बीआरपी सीआरपी द्वारा किए गए निरीक्षण में बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले पारा शिक्षक निरीक्षण के दौरान भी अनुपस्थित पाए गए। इनमें से कुछ विद्यालयों का निरीक्षण 1 दिन से अधिक दिन के लिए किया गया है । पारा शिक्षक जो निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए हैं उनका मानदेय रोका जा सकता है । बता दें कि ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों का जुलाई , अगस्त, सितंबर से मानदेय पर रोक लगा दी गई है और ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों की उपस्थिति की जांच भी की जा रही है.