केंद्र सरकार से राज्य के 3500 प्रशिक्षत पारा शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपील की है।परंतु इस संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है गौरतलब है कि 31 मार्च 2019 के बाद से झारखंड सहित देश के कई स्कूलों में अप्रशिक्षित शिक्षक नहीं है।

अगस्त 2017 से सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू की गई थी। परंतु 31 मार्च 2019 के बाद से कोई अप्रशिक्षित शिक्षक नहीं है एवं अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान भी 31 मार्च 2019 के बाद से नहीं किया जा रहा है।