राज्य में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा लॉकडाउन के बाद स्कूल खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है साथ ही कोरोना से बचाव संबंधित उपायों के साथ स्कूल खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है । इसमें बच्चों को प्रतिदिन 20ml के अनुसार अगले 9 माह तक सैनिटाइजर एवं हाथ धोने की व्यवस्था की जाएगी । स्कूलों में 50 विद्यार्थी पर चार साबुन या हैंड वॉश प्रति सप्ताह दिया जाएगा एवं स्कूलों को भी सेनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा । इसके साथ ही शिक्षा विभाग में कंपनियों व बैंकों को पत्र लिखा है जिसकी 7 जुलाई को बैठक होगी ।

सीएसआर के तहत टाटा स्टील, डीवीसी, बीसीसीएल, बोकारो स्टील, बिरसा मुंडा हवाई अड्डा ,हिंदुस्तान, कॉपर लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ,बैंक ऑफ इंडिया ,भारत पैट्रोलियम इत्यादि के प्रतिनिधि को पत्र लिखा गया है। कोरोना से बचाव की जानकारी को लेकर शिक्षा परियोजना द्वारा शिक्षकों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है एवं 15 जुलाई तक यह प्रशिक्षण को पूरा करने का निर्देश भी जारी किया गया है । बता दे कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में लगभग 100000 से भी अधिक शिक्षक है इनमें से 30000 शिक्षक प्रशिक्षण के बाद टेस्ट में सफल हुए हैं।