जेईई व नीट की परीक्षा सितंबर तक स्थगित

Share The News

कोरोना महामारी के कारण एचआरडी विभाग द्वारा इंजीनियरिंग व मेडिकल की प्रवेश परीक्षा (जेईई व नीट)सितंबर तक स्थगित कर दी गई है गौरतलब है कि जेईई व नीट की परीक्षा जुलाई में होने की संभावना थी । एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया है ।

जिसके बाद 1 सितंबर से 6 सितंबर तक जेईई मेन व 27 सितंबर को जेईई एडवांस की परीक्षा होगी व 13 सितंबर को नीट की परीक्षा होगी। जेईई की काउंसलिंग की प्रक्रिया अक्टूबर माह में शुरू होगी एवं नए विद्यार्थियों की कक्षाएं नवंबर या दिसंबर में शुरू की जाएगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *