ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में महिला सशक्तिकरण व आजीविका के लिए कार्य कर रही सखी मंडली के खातों में ₹15-15 हजार रूपये का स्थानांतरण किया गया है। बता दें कि राज्य के बीच सखी मंडलों को 30 करोड़ रुपये हस्तान्तरित किए गए हैं। बता दें कि अब तक कुल 70 हजार सखी मंडलों को करीब ₹105 करोड़ उपलब्ध कराए गए हैं।

ग्रामीण विकास सचिव आराधना पटनायक ने बताया है कि कोरोना की आपदा के दौरान इस राशि के हस्तान्तरण से लगभग ढाई लाख महिलाओं को फायदा होगा एवं इस राशि का उपयोग सखी मंडली के सदस्य लोन के रूप में लेकर जरूरतों को पूरा करने के लिए करती है। जिसके बाद उपलब्ध राशि से सखी मंडल की महिलाएं अपना कोष बढ़ाकर महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका के लिए कार्य करेंगे।