बिहार में लगभग 94000 प्राथमिक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया में नियम के बदलाव को लेकर चुनौती देने वाले याचना पर सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट ने इस नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि सीटीईटी परीक्षा पास अभ्यर्थियों द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई की गई एवं राज्य सरकार से इस संदर्भ में जवाब मांगा मांगा है । इसकी अगली सुनवाई 4 सितंबर को की जाएगी । गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा 3 महीने के अंदर 94000 पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया था।