झारखंड के कृतिका पांडे को उनकी लघु कथा “द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स” के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है । यह पुरस्कार की शुरुआत 2012 में की गई थी यह सम्मान सर्वश्रेष्ठ लघुकथा के लिए दिया जाता है। कामनवेल्थ फाउंडेशन द्वारा संचालित और वित्त पोषित लघुकथा के लिए यह पुरस्कार एशिया, अफ्रीका, कनाडा, यूरोप और कैरेबियन देशों में 5 क्षेत्रीय विजेताओं को प्रदान किया जाता है।

कॉमनवेल्थ कहानी प्रतियोगिता एक वार्षिक पुरस्कार है यह राष्ट्रमंडल फाउंडेशन द्वारा चलाया जाता है। इस पर राष्ट्रमंडल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कथा के लिए 49 राष्ट्रमंडल देशों के 5107 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें से ओवरऑल विनर कृतिका पांडे बनी। इस किताब में गांव की एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़की की कहानी है जो आधुनिक भारत की कहानी बयां करती है।