केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई से कई नियमों में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा बता दे कि नए नियमों के अंतर्गत कुछ बदलाव से राहत मिलेगी एवं कुछ बदलाव से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसके अंतर्गत एटीएम से पैसे निकालने पर लगाया जाएगा चार्ज गौरतलब है कि कोरोना काल में 30 जून तक किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे की निकासी करने पर कोई भी चार्ज नहीं काटा जाता था परंतु 1 जुलाई से इस नियम में बदलाव किया जा रहा है जिसके बाद अन्य एटीएम से पैसा निकालने पर ट्रांजैक्शन चार्ज काटा जाएगा।
इसके अलावा अटल पेंशन योजना में भी बदलाव की जा रही है जिसके तहत मासिक योगदान में अटल पेंशन योजना के खातों में मासिक योगदान ऑटो डेबिट होगा हालांकि इसे भी 30 जून तक रोकने का निर्देश जारी किया गया था परंतु अब इसे फिर से शुरू किया जाएगा।

एमएसएमई का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा इसके लिए आधार नंबर की अनिवार्यता होगी अन्य दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
म्यूच्यूअल फंड की खरीद पर भी स्टांप ड्यूटी लगाया जाएगा हालांकि म्यूच्यूअल फंड की निकासी पर निवेशकों को कोई भी स्टाफ ड्यूटी नहीं देनी होगी एवं यह स्टैंप ड्यूटी डेट और इक्विटी सभी प्रकार की म्यूच्यूअल फंडो पर लगाई जाएगी।
इसके साथ ही 1 जुलाई से बचत खाते में मिनिमम बैलेंस का छूट के नियम को खत्म कर दिया जाएगा जिसके बाद न्यूनतम बैलेंस से कम राशि होने पर बैंक उसकी पेनल्टी वसूल करेगा यह भी मेट्रो सिटी, शहरी , अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों के हिसाब से अलग-अलग चार्ज रखा जाएगा।