सरकारी नौकरी के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ना अनिवार्य

Share The News

राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा कहा गया है कि राज्य सरकार कठोर निर्णय लेने पर विचार कर रही है जिसके तहत केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले को ही सरकारी नौकरी दी जाएगी। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री द्वारा सरकारी स्कूलों का दौरा कर रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि शिक्षकों को अब गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाएगा ,जिससे कि वह शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे ।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सभी पारा शिक्षकों को 1 सप्ताह में वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के वेतन पर अधिक खर्च होता है बावजूद इसके नीचे विद्यालयों में ही नामांकन के लिए होड़ लगी है यदि सरकारी स्कूलों में भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किए जाए तो नीजी स्कूलों से अभिभावक का मोहभंग हो सकेगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *