राज्य में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया जिला स्तर पर शुरू की गई है बता देगी यह ट्रांसफर की प्रक्रिया नए नियमावली के अनुसार होगी व यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन होनी है।

बावजूद इसके कई जिलों में नए नियमावली का पालन नहीं किया जा रहा है जिस पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई है एवं शिक्षक संघ ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने नियमावली में दिए गए शर्तों का पालन नहीं होने के कारण इस पर रोक लगाने के लिए कहा है।