राज्य में जमीन का अब यूनिक आईडी नंबर बनाया जाएगा बता दें कि अब झारखंड में हर जमीन का अपना अपना एक अलग यूनिक आईडी नंबर होगा । जिसमें जमीन का विस्तृत ब्यौरा दिया जाएगा एवं यह जमीन के मालिक के आधार से भी लिंक किया जाएगा जमीन के वास्तविक मालिक, जमीन की मौजूदा स्थिति, रकबा इत्यादि इसमें पूरी जानकारी रहेगी ।

बता दे कि भारत सरकार ने इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए राज्य को पत्र लिखा है जिसके बाद राजस्व निबंधन विभाग ने सभी जिलों को पत्र लिखकर इसके बारे में सूचित किया है ।