ट्राई द्वारा एक मोबाइल ऐप लांच की जाएगी जिसके जरिए उपभोक्ता अपने मनपसंद टीवी चैनलों को जोड़ सकते हैं हटा सकते हैं । ट्राई द्वारा यह बताया गया है कि प्रसारण सेवाओं के लिए नए दरों को तैयार करते समय यह बात सामने आई है कि उपभोक्ताओं को चैनल ऐड करने और हटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को चैनल जोड़ने या हटाने में आसानी हो सके।

इस ऐप के जरिए ओटीपी के जरिए रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं की पहचान वेरिफिकेशन द्वारा की जाएगी। यदि किसी उपभोक्ता ने अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं कराया है तो ओटीपी उसके मोबाइल पर नही बल्कि टीवी स्क्रीन पर दिखेगा एवं ओटीपी से वेरिफिकेशन होने के बाद उपभोक्ता आसानी से चैनल चुन सकते है या हटा सकते हैं।