गौरतलब है कि यूपीएससी साल में एनडीए की परीक्षा दो बार आयोजित कराती है जिसमें पहली परीक्षा अप्रैल माह में वह दूसरी परीक्षा सितंबर माह में आयोजित कराई जाती है परंतु इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण एनडीए की केवल एक कॉमन परीक्षा ली जाएगी परंतु इसके परिणाम दो तैयार किए जाएंगे ।

यूपीएससी ने दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है । बता दें कि इसमें यह बताया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने एनडीए-1 परीक्षा के लिए आवेदन किया था वह एनडीए-2 के लिए आवेदन करें एवं इन दोनों परीक्षाओं के उम्मीदवार को 6 सितंबर को सिर्फ एक ही दिन परीक्षा देना होगा।