सरयू राय एवं अमरप्रीत सिंह काले समेत प्रमुख बीजेपी के नेताओं को पार्टी से निलंबित किया गया

Share The News

चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त भाजपाईयों के विरुद्ध प्रदेश भाजपा ने चलाया अनुशासन का चाबुक

● पहले चरण में जमशेदपुर के ग्यारह भाजपाई छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित
● बढ़ सकता है कार्यवाई का दायरा, मंडल स्तर से अनुशंसा प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी

विधानसभा चुनाव 2019 के तहत जमशेदपुर में दूसरे चरण में सात दिसंबर को मतदान संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा किये जाने से लेकर नामांकन और मतदान के दिनों तक भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पायें गए। ऐसे लगभग एक दर्जन नेताओं पर प्रथम सूची में प्रदेश भाजपा ने जमशेदपुर महानगर संगठन द्वारा प्राप्त अनुशंषा के आलोक में अनुशासनात्मक कार्यवाई कर दी है।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के निर्देश पर महामंत्री दीपक प्रकाश ने उक्त कार्यवाई पूर्ण किया। उक्त नेताओं पर आरोप था कि इन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध तथा पार्टी निर्णयों के ख़िलाफ़ आचरण किया। वहीं कई स्तर पर भाजपा के सांगठनिक संविधान के विपरीत कृत्य कर अनुशासन तोड़ा गया।

प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसान जमशेदपुर के मुकुल मिश्रा, सतीश सिंह, रतन महतो, हरेराम सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, रजनीकांत सिन्हा, असीम पाठक, रामनारायण शर्मा, धनुर्धर त्रिपाठी, सुबोध श्रीवास्तव, रामकृष्ण दूबे सरीख़े नेताओं को छह साल के लिए भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। उक्त पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, माननीय मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री समेत महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष को प्रेषित की गयी है।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उक्त कार्यवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि विभिन्न मंडलों से प्राप्त शिकायतों की अनुशंसा से आलोक में प्रदेश भाजपा के संज्ञान में चुनाव के दरम्यान ही कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायतें प्रेषित कर दी गयी थी। मतदान संपन्न होते ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रथम सूचि में लगभग एक दर्जन लोगों पर निष्काशन की कार्यवाई हुई है, वहीं यह दायरा और अधिक बढ़ने की संभावना है। शीघ्र ही कई अन्य लोगों पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाई पूर्ण की जाएगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *