सरयू राय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को भी ऐसा लग गया है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव में जितना ज्यादा सभा मुख्यमंत्री रघुवर दास जी करेंगे बीजेपी को उतना ज्यादा नुकसान होगा
सरयू राय ने यह भी कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में बाजी पलटने वाली है और यहां की जनता ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया है उन्होंने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि
उनका टिकट काटना ही बीजेपी के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल खड़ी कर रहा है और जिस प्रकार से मुख्यमंत्री ने उनके साथ बर्ताव किया यही कारण है कि पूरे झारखंड में जनता अब इसका बदला लेने की मूड में है हालांकि चुनाव तो पूरे जमशेदपुर सहित झारखंड में हो रहा है लेकिन लोगों की दिलचस्पी जमशेदपुर पूर्वी को लेकर सबसे ज्यादा है लोग प्रतिदिन मीडिया के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि जमशेदपुर में पूर्वी विधानसभा में ऊंट किस करवट बैठता है , चुनाव उपरांत सभी पार्टी के लोग अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास के बीच. राजनीतिक पर्यवेक्षकों को ऐसा लगता है कि हार जीत का मामला कुछ हजार में ही होगा