झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी है सबसे हॉट सीट

Share The News

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास को सीधा टक्कर मिल रहा है, झारखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय से, यही कारण है कि पूरे झारखंड में तो विधानसभा चुनाव हो रहा है लेकिन लोगों की दिलचस्पी प्रतिदिन जमशेदपुर पूर्वी के अप टू डेट जानने को लेकर होती है,

जमशेदपुर पूर्वी का चुनाव संपन्न हो चुका है अब तो परिणाम 23 दिसंबर को आएगा लेकिन उसके पहले ही प्रत्येक पार्टी के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ बैठकर अपने तरीके से इस पर मंथन कर रहे हैं, जहां एक और भारतीय जनता पार्टी अपना कॉन्फिडेंस दिखा रही है वहीं दूसरी और

सरयू राय को लगता है कि इस बार उन्होंने बाजी पलट दी क्योंकि जिस प्रकार से छोटी-छोटी सभाओं के माध्यम से उन्होंने अपनी बात को रखा और लोगों का अपार समर्थन देखा उसे देखकर लगता है कि बस्ती और बिरसानगर के क्षेत्र में बड़ा जनाधार सरयू राय के साथ जुड़ चुका है यही कारण है कि यहां पर उलटफेर के संकेत भी आ रहे हैं# अगर जमशेदपुर पूर्वी में अलग-अलग समुदाय के वोट बैंक के रूप में देखा जाए तो इस बार मुसलमानों का वोट भी सरयू राय को मिला वही क्रिश्चियन वोट को कांग्रेस रोकने में कामयाब रही है लेकिन अन्य दूसरे दूसरे समुदाय के वोट जो है वह बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय में बटे हैं इसलिए इस बार अच्छे-अच्छे राजनीतिक पर्यवेक्षक भी या नहीं बता पा रहे हैं कि कौन कितने वोट से जीते गा जो भी हो आकलन करने वाले यह बताते हैं कि यहां पर जीत हार का अंतर बहुत कम मार्जिन से होगा और वह 2 से 3000 भी हो सकता है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *