तमिलनाडु सरकार ने सैलून खोलने की अनुमति दे दी है और एक विज्ञप्ति जारी किया है जिसमें कहा है कि सैलून में आने वाले किसी भी लोगों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके साथ ही सैलून के मालिक आने वाले सभी कस्टमर का नाम, पता ,फोन नंबर और आधार नंबर का रिकॉर्ड अपने पास रखेंगे ।

गौरतलब है कि देश में जारी लॉक डाउन के कारण एवं अनलॉक वन में हर राज्य में कई चीजों में छूट मिलनी शुरू हो गई है एवं देश में ज्यादातर राज्य ने सैलून खोलने की भी अनुमति दी गई है परंतु इसके साथ ही कुछ शर्तें भी रखी गई है।