राज्य में पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतन नियमावली को लेकर 9 जून को शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक होगी। गौरतलब है कि पिछली बार 5 फरवरी को इस कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें शिक्षा मंत्री ने पारा शिक्षकों की नियमावली पर दर्ज की गई आपत्ति पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। पारा शिक्षकों की नियमावली में कुल 3700 आपत्ति दर्ज कराई गई थी ।

अब इस नियमावली पर पारा शिक्षकों द्वारा दिए गए सुझाव व आपत्ति पर विचार किया जाएगा। नियमावली को लेकर पारा शिक्षकों द्वारा दिए गए सुझाव को भी इसमे शामिल किया जाएगा एवं शिक्षकों के स्थायीकरण के लिए परीक्षा में शामिल होने का अवसर को भी बढ़ाया जा सकेगा। पारा शिक्षकों को परीक्षा के दो अवसर दिए गए हैं परंतु पारा शिक्षकों का सुझाव है कि उन्हें पांच अवसर देने का प्रावधान किया जाना चाहिए।