शहर की जानी-मानी सामाजिक सांस्कृतिक संस्था रिदम ने रविवार को माइकल जॉन प्रेक्षागृह ,बिष्टुपुर में 18 वर्ष पूरे होने पर ‘संगीत मेरे मीत’ कार्यक्रम का आयोजन किया।
रिदम के संस्थापक श्री विवेकानंद डे ने बताया कि गीत के माध्यम से मानवीय संदेश देने वाली संस्था रिदम ने मानसिक/ शारीरिक नि:शक्त एवं आर्थिक रूप से कमजोर एवं सामान्य वर्ग के छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं एवं अपने सुरीले गीतों से सभी का मनोरंजन किया।
उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में झारखंड झारखंड ही नहीं बल्कि उड़ीसा राउरकेला से आए कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में आयुष,नेहा, पूनम, जयदेव, दिव्यांश, रिया, संदीप, सुभान आदि ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
