यूपीएससी में फेल होने वाले को भी मिलेगा नौकरी में अवसर

Share The News

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018 में इंटरव्यू देने वाले और असफल उम्मीदवार के मार्क्स या अन्य जानकारी को जारी कर दिया गया है- इसका मुख्य उद्देश्य क्या है? इस डिस्क्लोजर स्कीम के द्वारा देश की जितनी भी अच्छी कंपनी है और बड़ी कंपनी है उसे इस डेटाबेस की मदद से बेहतर उम्मीदवार मिल सकती है

इससे कंपनी उम्मीदवार के माक्सवर डिटेल्स को चेक करके उन्हें अपने यहां नौकरी का ऑफर दे सकती है। इस तरह इंटरव्यू में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार के पास प्राइवेट जॉब में अच्छे पद का ऑफर आ जाएगा। खासकर इससे उन उम्मीदवार को ज्यादा फायदा होगा जिनकी अंतिम अटेंप्ट होती है और जिनका उम्र पार हो जा रहा है सुखी सिविल सेवा की तैयारी करते समय बहुत से स्टूडेंट्स दूसरी परीक्षा को नहीं लिखते हैं इसलिए इनके पास दूसरे नौकरी में जाने का ऑप्शन बंद हो जाता है

अब इस तरह की स्कीम कि आज आने के बाद उम्मीदवार दिल लगाकर यूपीएससी की तैयारी में ही जुटे रहेंगे। प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू देने के बाद जब फाइनल सिलेक्शन होता है तो इसमें बहुत से बच्चे असफल हो जाते हैं इसलिए यूपीएससी ने तय किया है कि इंटरव्यू तक आने वाले सभी बच्चों के नंबर को बता देंगे जिससे कि उनका भविष्य का कैरियर खुला रहेगा और कंपनी को भी अच्छे उम्मीदवार मिल जाएंगे।

यूपीएससी ने www.upsc.gov.in पूरी जानकारी दे रखी है। इसके लिए यूपीएससी ने उम्मीदवारों से फॉर्म में एक विकल्प मांगा था कि क्या वह अपने नंबर व अन्य जानकारी सार्वजनिक करना चाहते हैं जिन लोगों ने इसके लिए हां कहा था यूपीएससी ने उनके डिटेल्स को ही सार्वजनिक किया है। कुल मिलाकर 2025 स्टूडेंट ने मेंस व इंटरव्यू तक का सफर तय किया था इसमें से 939 उम्मीदवार ने हां कहा था उसके नंबर को जारी कर दिया गया है।

अब यह उम्मीद की जा रही है कि यूपीएससी के द्वारा इंटरव्यू से असफल होने वाले बच्चों की संख्या जो भी है इसे अच्छी नौकरी जरूर मिल जाएगी क्योंकि प्राइवेट सेक्टर में भी योग्य उम्मीदवार की तलाश जारी रहती है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *