44,441 स्कूलों ने करवाया निबंधन

Share The News

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 45,908 स्कूलों में से केवल 44,441 स्कूलों ने ही निबंधन कराया है। 1467 स्कूलों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कहां है कि जिन स्कूलों ने अब तक निबंधन नहीं करवाया है उन स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी साथ ही साथ यह भी कहा कि आवेदन नहीं मिलने का सही कारण नहीं मिला तो स्कूलों का ग्रांट रोक दिया जाएगा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिलेगा ।


स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 928 स्कूलों ने फाइव स्टार के लिए आवेदन किए हैं , 5,668 स्कूलों ने 4 स्टार के लिए, 27,951 स्कूल ने 3 स्टार के लिए, 6,917 स्कूल ने 2 स्टार एवं 2,977 स्कूलों ने 1 स्टार के लिए आवेदन दिया है ।


बता दें कि 30 नवंबर तक स्कूलों को रजिस्ट्रेशन कराने का समय दिया गया था।
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में स्कूलों के विकास के लिए ₹200000 तक दिए जाएंगे और यह राशि चुनिंदा फाइव स्टार स्कूलों को ही दिया जाएगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *