जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं सुरक्षा बलों ने किया अपने दायित्व का निर्वहन

Share The News

चाईबासा-चुनाव बुलेटिन

मीडिया कोषांग,पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-२७३

शनिवार,07 दिसंबर 2019

विधानसभा निर्वाचन के निमित्त मतदान प्रक्रिया स्वच्छ एवं निष्पक्ष हुआ संपन्न

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं सुरक्षा बलों ने किया अपने दायित्व का निर्वहन

झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2019 के निमित्त मतदान प्रक्रिया आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छ एवं निष्पक्ष संपन्न हो गया है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अरवा राजकमल के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं सुरक्षा बलों के द्वारा अपने कर्तव्य एवं दायित्व का बखूबी निर्वहन किया गया। एक घटना को छोड़कर पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कार्य संपन्न करवाया गया है।उक्त जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत माहथा के द्वारा दी गई है।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि क्लस्टर केंद्र से मतदान केंद्र तक सभी मतदान कर्मियों को पहुंचाने एवं ससमय मतदान कार्य प्रारंभ कराने में सुरक्षाबलों ने अहम भूमिका निभाई है।सुरक्षाबलों के द्वारा प्रातः 7:00 बजे से लेकर अपराहन 3:00 बजे तक मतदान केंद्रों पर जिस प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया यह अपने आप में स्वच्छ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने में एक मील का पत्थर है।इस कार्य के निष्पादन में जिला प्रशासन एवं तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों का सहयोग सुरक्षाबलों को लगातार मिलते रहा,जिसके लिए सभी प्रशासनिक पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।

जिले में कुल 71 केंद्रीय पुलिस बल निर्वाचन कार्य में संलग्न रही एवं किसी भी सुरक्षाबलों के द्वारा कोई भी शिकायत नहीं आया है।इन सभी कारणों से मतदान की प्रक्रिया एवं मतदाता को किसी भी प्रकार से कहीं भी भयभीत नहीं किया जा सका जो इस जिले के लिए एक महत्वपूर्ण एवं संतोषप्रद कार्य रहा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में एकमात्र घटना जो सामने आई है वह मतदान केंद्र पर नहीं हुआ है।उन्होंने बताया कि सुरक्षा दृष्टिकोण से जोजोहातू का दो मतदान केंद्र पंडावीर में स्थानांतरित किया गया था,इसके लिए चुनाव प्रक्रिया को समावेशी बनाने हेतु अतिरिक्त सुविधा के रूप में एक गाड़ी उपलब्ध करवाने का जो निर्देश था उसका जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा अक्षरशः पालन किया गया था।प्रथम दृश्यता इस घटना को नक्सल घटना मानते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया।अनुसंधान के क्रम में यह पाया गया कि उक्त गाड़ी के द्वारा मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचाने के बाद पुनः वापस लौटने के क्रम में कुछ नाबालिक लड़के के द्वारा पारंपरिक हथियार के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया गया है।नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण प्रारंभिक जांच नक्सली घटना के तहत प्रारंभ किया गया है इसके साथ ही इसमें किसी असामाजिक तत्व की संलिप्तता है या नहीं इसकी भी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।घटना के उपरांत एडिशनल पुलिस अधीक्षक(अभियान) के नेतृत्व में उस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया एवं पुलिस मुख्यालय के द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से उस इलाके का रेकी भी करवाया गया।सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से तत्काल किए गए प्रयासों के कारण उस इलाके के दोनों मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया।

Team PRD(Media Cell) Chaibasa.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *